कोडरमा: कोडरमा में तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के तहत प्रभात फेरी का आयोजन
तम्बाकू छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो" के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से "तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0" के अंतर्गत प्रभात फेरी का आयोजन झुमरी तिलैया में शनिवार को 10 बजे को किया गया। यह प्रभात फेरी महाराणा प्रताप चौक से आरंभ होकर कोडरमा रेलवे स्टेशन तक निकाली गई।