कोडरमा: नगरखारा निवासी पत्रकार अमित चंद्रवंशी के पिता डोमी राम का निधन, प्रेस जगत में शोक
जिले के जलवाबाद निवासी पत्रकार अमित चंद्रवंशी के पिता डोमी राम का शुक्रवार की देर रात इलाज के दौरान पटना में निधन हो गया। वे लगभग 60 वर्ष के थे और पेशे से व्यवसायी थे। डोमी राम वर्षों से माइनिंग कॉलेज के समीप अपनी दुकान संचालित कर रहे थे। शुक्रवार की शाम अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें पहले शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।