मिर्ज़ापुर: गोगांव गांव में आटा चक्की से घर लौट रहे बाइक सवार युवक पर हुआ जानलेवा हमला, पुलिस जांच में जुटी
जिगना थाना क्षेत्र की गोगांव गांव में आटा चक्की से घर लौट रहे बाइक सवार युवक पर सोमवार की शाम 6:00 बजे के करीब पंचमुखी मंदिर के पास जानलेवा हमला हो गया। हमले में घायल गांव निवासी प्रमोद कुमार सिंह उर्फ पिंटू पुत्र मानिक बहादुर सिंह ने बताया कि गांव का एक युवक अपने दो साथियों के साथ जानलेवा हमला किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।