मिर्ज़ापुर: लालगंज के बहुती जंगल में मिला घर से बोलेरो लेकर निकले लापता युवक का शव, बड़े भाई ने पड़री कोतवाली में दी तहरीर
पड़री थाना क्षेत्र के कम्हारी गांव निवासी युवक का लालगंज के बहुती जंगल में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक प्रमोद कुमार 10 अप्रैल को घर से बोलेरो लेकर निकला था, उसके बाद से ही वह लापता था। परिवार वालों ने पड़री कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों को सोमवार की सुबह 10:00 बजे जंगल में शव मिलने की सूचना मिली। इसके बाद वह मौके पहुंचकर शिनाख्त की