नर्मदापुरम: कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर ने जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 जन भागीदारी अभियान का शुभारंभ किया
सोमवार को नर्मदापुरम में कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 जन भागीदारी अभियान” का शुभारंभ किया। 19 से 23 मई तक जिलेभर में विशेष जनसुनवाई शिविर आयोजित होंगे, जिनमें जाति, निवास, पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं के प्रकरणों का मौके पर निराकरण किया जाएगा। अभियान में 18 विभागों की भागीदारी रहेगी।