नीमराना: नीमराणा में टोल पर हमले और रंगदारी मामले में कुख्यात बदमाश सहित 4 लोगों को किया गया गिरफ्तार
Neemrana, Alwar | May 18, 2026 नीमराणा। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रोड़वाल टोल प्लाजा पर जानलेवा हमला और रंगदारी मांगने के मामले में हरियाणा के कुख्यात बदमाश धर्मवीर उर्फ आहो समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 2 गाड़ियां भी जब्त कीं। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।