नौतन: नौतन थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान बाइक के साथ चोर को किया गिरफ्तार
नौतन थाना के पुलिस ने एक चोरी की बाइक के साथ एक चोर को धर दबोचा है। पकड़ा गया चोर थाना से सटे संतपुर गांव का अर्जुन मुखिया बताया गया है।उसके पास से पुलिस ने हीरो कंपनी की पैशन प्रो बाइक जब्त किया है। रविवार के दोपहर करीब 1:00 बजे कार्यवाई करते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि वाहन जांच के दौरान उक्त चोर को पकड़ा गया है। पुछताछ के बाद कांड अंकित किया।