पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल के जन्मदिन पर स्वास्थ्य शिविर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत हरदा जिला अस्पताल में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल के जन्मदिन के अवसर पर लगाए गए इस शिविर में अरविंदो मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल की चिकित्सकीय टीम लोगों की जांच कर रही है। खास बात यह है कि पहली बार विशेष वैन के माध्यम से कैंसर की जांच भी पूरी तरह नि:शुल्क की जा रही है। शिविर में करीब 75 डॉक्टरों की टीम सेवाएं दे रही है।
Huzur, Bhopal | Oct 6, 2026