Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
bppatel9993
No video available
7
ये वीडियो अवश्य देखे नेहरू जी का इतिहास
11k views |
Chhindwara Nagar, Chhindwara
| Aug 28, 2024
MORE NEWS
मैं हनीफ खान छिन्दवाड़ा शहर के वार्ड क्रमांक-31 का रहने वाला हूं । मुझे पीएम स्वनिधि योजना का लाभ मिला है। इसके लिये प्रधानमंत्री जी का बहुत-बहुत धन्यवाद। #पीएम_स्वनिधि_योजना #12YearsOfSeva #12YearsOfGaribKalyan #procwa #छिन्दवाड़ा #JansamparkMP PMO India Narendra Modi Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 9, 2026
उप संचालक डॉ.पक्षवार ने ली छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के समस्त पशु चिकित्सकों की समीक्षा बैठक ============================================================ उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ.एच.जी.एस. पक्षवार की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय में छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के समस्त पशु चिकित्सा अधिकारियों एवं पशु चिकित्सकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपसंचालक डॉ. पक्षवार ने उपस्थित पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारियों एवं पशु चिकित्सकों को विभिन्न विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डॉ.भीमराव अंबेडकर योजना के अंतर्गत संबंधित बैंकों से प्रतिदिन संपर्क कर हितग्राहियों के ऋण स्वीकृति की जानकारी नियमित रूप से अपडेट की जाए। क्षीरधारा ग्राम योजना के अंतर्गत बेसलाइन सर्वे निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने तथा एनएआईपी योजना के तहत पीडी की जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने केसीसी लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने, एफएमडी सातवें चरण के टीकाकरण अभियान को समय सीमा में पूरा करने तथा कृत्रिम गर्भाधान में सेक्स्ड सॉर्टेड सीमन को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। साथ ही विभागीय योजनाओं के सभी लक्ष्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में मोबाइल वेटरनरी यूनिट (एमवीयू) के तहत प्रत्येक वाहन द्वारा प्रतिदिन कम से कम पांच प्रकरणों का निराकरण करने, गौशालाओं का नियमित निरीक्षण करने तथा निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। गौशाला संचालकों को आय-व्यय का लेखा-जोखा तैयार कर चार्टर्ड अकाउंटेंट से ऑडिट कराने के लिए भी कहा गया। इसके अतिरिक्त मैत्री योजना के अंतर्गत पंजीयन फार्म भरवाने, प्रधानमंत्री मानधन योजना के तहत लक्ष्य अनुरूप बीमा पंजीयन कराने तथा चयनित वृंदावन एवं क्षीरधारा ग्रामों में डेयरी प्लस योजना के प्रकरण तैयार कराने के निर्देश दिए गए। सार्थक एप में चेक-इन एवं चेक-आउट मूल पदस्थापना स्थल से करने तथा वार्षिक गोपनीय प्रतिवेदन (सीआर) निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन प्रस्तुत करने को कहा गया। उप संचालक डॉ.पक्षवार ने सभी पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारियों एवं पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञों को निर्देशित किया कि वे आगामी दिवस में अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की समीक्षा बैठक आयोजित करें। साथ ही प्रत्येक माह के दूसरे एवं चौथे मंगलवार को जिला कार्यालय में आयोजित होने वाली समीक्षा बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिला कार्यालय के समस्त नोडल अधिकारी तथा सभी विकासखंडों के पशु चिकित्सक उपस्थित थे।
Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 9, 2026
छिंदवाड़ा में आयोजित मृगनयनी मध्यप्रदेश प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, बड़ी संख्या में पहुंच रहे लोग चंदेरी की प्रसिद्ध साड़ी के 1030 के दशक के डिजाईन भी हैं उपलब्ध मृगनयनी मध्यप्रदेश प्रदर्शनी का 16 जून तक उठा सकते हैं लाभ ========================================================= छिंदवाड़ा शहर के होटल पूजा लॉन, परासिया रोड में आयोजित मृगनयनी मध्यप्रदेश प्रदर्शनी-2026 में लोगों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर प्रदेश की समृद्ध कला, शिल्प और हथकरघा परंपरा का अवलोकन कर रहे हैं। प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कारीगरों और बुनकरों द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित उत्पाद लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। चंदेरी की जरी एवं रेशम किनारी वाली साड़ियां, महेश्वरी वस्त्र, बाग और बाटिक प्रिंट, खादी उत्पाद, जरी-जरदोजी कार्य, गोंड पेंटिंग, लेदर क्राफ्ट, हस्तनिर्मित ज्वेलरी, दरी, लकड़ी एवं खराद शिल्प जैसी पारंपरिक कलाओं को देखने और खरीदने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। विशेष रूप से चंदेरी की प्रसिद्ध साड़ियों के पारंपरिक एवं ऐतिहासिक डिजाइनों को देखने के लिए महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। वहीं हस्तनिर्मित कलात्मक वस्तुओं और पारंपरिक उत्पादों की गुणवत्ता तथा उचित मूल्य भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। प्रदर्शनी में आए आगंतुकों का कहना है कि एक ही स्थान पर मध्यप्रदेश की विविध सांस्कृतिक और शिल्प विरासत को देखने का यह दुर्लभ अवसर है। आयोजकों के अनुसार प्रदर्शनी में प्रतिदिन आगंतुकों की संख्या बढ़ रही है और लोगों का सकारात्मक प्रतिसाद कारीगरों का उत्साह भी बढ़ा रहा है। प्रदर्शनी न केवल पारंपरिक कला और शिल्प को बढ़ावा दे रही है, बल्कि स्थानीय एवं ग्रामीण कारीगरों को सीधे ग्राहकों से जोड़कर उन्हें आर्थिक संबल भी प्रदान कर रही है। गौरतलब है कि यह प्रदर्शनी 16 जून 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक आमजन के लिए खुली है। आयोजकों ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार और मित्रों के साथ प्रदर्शनी में पहुंचें, प्रदेश की समृद्ध हस्तशिल्प एवं हथकरघा परंपरा को करीब से देखें तथा स्थानीय कारीगरों के उत्पादों की खरीदारी कर उन्हें प्रोत्साहित करें। मृगनयनी मध्यप्रदेश प्रदर्शनी केवल खरीदारी का मंच नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, कला कौशल और कारीगरों की मेहनत को करीब से जानने का एक सुनहरा अवसर है। जिलेवासियों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की गई है।
Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 9, 2026
ग्रेनेडियर्स रेजिमेंटल सेंटर द्वारा पूर्व सैनिक संपर्क कार्यक्रम आयोजित ============================================================ ग्रेनेडियर्स रेजिमेंटल सेंटर (जी.आर.सी.) द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए संचालित आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्व सैनिकों, वीर नारियों/विधवाओं एवं उनके आश्रितों के लिए आज जिला सैनिक कल्याण कार्यालय छिंदवाड़ा में संपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कर्नल कंचन सिकंदर के निर्देशन में जी.आर.सी. के दो प्रतिनिधि हवलदार श्री मारुती चौहान एवं लांस नाइक श्री शमशेर अली उपस्थित थे। कार्यक्रम जिला सैनिक कल्याण अधिकारी श्री देवेन्द्र सिंह तोमर की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों, वीर नारियों/विधवाओं एवं उनके आश्रितों ने स्पर्श, पेंशन, सेवा संबंधी तथा अन्य विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से अधिकारियों को अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान प्राप्त सभी समस्याओं एवं शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा उनका विधिवत अभिलेखीकरण किया गया। उपस्थित अधिकारियों द्वारा हितग्राहियों को आश्वस्त किया गया कि प्राप्त प्रकरणों को संबंधित एवं सक्षम स्तर पर उठाकर उनके निराकरण के लिये आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, वीर नारियां/विधवाएं एवं उनके आश्रित उपस्थित थे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सैनिक समुदाय की समस्याओं के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास बताया।
Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 9, 2026
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा में स्वच्छता अभियान हुआ आयोजित ========================================================== विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 तक राज्य शासन द्वारा निर्देशित विभिन्न जनकल्याण कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार के तहत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा में आज स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। यह अभियान महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीचंद के निर्देशन में तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. महेंद्र साहू एवं डॉ. मंशाराम उइके के नेतृत्व में संपन्न हुआ। अभियान के दौरान महाविद्यालय परिसर से पन्नी, पाउच एवं पॉलीथिन का बड़ी मात्रा में संग्रहण कर परिसर को पॉलीथिन मुक्त बनाने का प्रयास किया गया। साथ ही विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों के बीच स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। संगोष्ठी में कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. मंशाराम उइके एवं प्रो. महेंद्र साहू (पुरुष इकाई, राष्ट्रीय सेवा योजना) ने स्वच्छता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने के उपायों, गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण, प्लास्टिक के दुष्प्रभावों तथा आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के व्यवहारिक तरीकों की जानकारी दी। कार्यक्रम में वरिष्ठ स्वयंसेवक एवं एनएसएस टीम लीडर श्री संकल्प विश्वकर्मा एवं सुश्री भूमिका धुर्वे सहित वरिष्ठ स्वयंसेवक श्री शिवम उइके, श्रीमती अंसिका सिंगारे, श्रीमती मुस्कान डोले, श्री रोहन, श्री सत्य प्रकाश, श्री अंकित, श्रीमती सरिता, श्रीमती अंबिका काकोडिया एवं श्री आयुष लांजे उपस्थित थे। सभी स्वयंसेवकों ने अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 9, 2026
ये वीडियो अवश्य देखे नेहरू जी का इतिहास - Chhindwara Nagar News