कोंडागांव: केशकाल में बारिश ने खोली निर्माण कार्य की पोल, जल निकासी के अभाव में घरों में घुसा गंदा पानी
कोंडागांव जिले के केशकाल मुख्यालय से चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। नेशनल हाईवे-30 के लिए नवीन सड़क निर्माण कार्य जारी है, लेकिन जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से पहली ही तेज बारिश में अव्यवस्था उजागर हो गई। शनिवार को हुई बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई। मुख्य सड़क किनारे स्थित घरों, दुकानों और होटलों में गंदा पानी घुस गया