जबलपुर: रांझी थाने में ईसाई धर्म गुरुओं के साथ कथित मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर के पास पहुंचा ईसाई समाज
जबलपुर में गत सोमवार को रांझी थाना में ईसाई धर्म गुरुओं के साथ हुई कथित मारपीट से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आज मंगलवार को 3 बजे ईसाई समाज ने कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन सौंपते हुए हमला करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।