बनखेड़ी: बनखेड़ी में सोलर प्लांट पर चोरों का धावा, फेंसिंग काटकर 20 लाख की केबल चोरी
बनखेड़ी में सोलर प्लांट पर चोरों का धावा, 20 लाख की केबल चोरी फेंसिंग काटकर 8 एकड़ में फैले 2.5 मेगावाट प्लांट में घुसे बदमाश, खेतों में चोरी के बाद अब सोलर प्लांट बना निशाना बनखेड़ी। बनखेड़ी क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। खेतों से मोटर, पाइप और केबल चोरी के बाद अब चोरों ने ग्राम तिसरी स्थित अष्टविनायक सोलर प्लांट को निशाना बनाया है।