कायमगंज: थाना मेरापुर क्षेत्र में गांव पाल नगर में बुजुर्ग महिला की मौत, नाती ने गांव के दबंगों पर मारपीट कर हत्या का लगाया आरोप
मेरापुर के गांव पाल नगर निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि मंगलवार को गांव की सड़क के किनारे उनकी मक्का पड़ी थी।इस दौरान गांव के कुछ दबंगों ने तीन बार ट्रैक्टर चढ़कर मक्का को फैला दिया।जिसको लेकर कहासुनी हुई।इसके बाद गांव के लोगों ने समझौता कर दिया था।गुरुवार शाम को उनके बाबा केदार सिंह 65 वर्षीय दादी चमेली देवी और बुआ मक्का के पास बैठी थी।