हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के जुब्बल में 33 वर्षीय नेपाली मजदूर की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी कथित तौर पर नेपाल भागने की तैयारी में थे, तभी उन्हें शिमला के ISBT से गिरफ्तार कर लिया गया।
मृतक की पहचान धीरेन्द्र थापा के रूप में हुई है। 18 अक्टूबर की रात दोची के पास NH-705 के किनारे उनका शव मिला था। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, घटना से पहले मृतक और दोनों आरोपियों के बीच शराब पीने के दौरान विवाद हुआ था। आरोप है कि झगड़े के बाद मजदूर की हत्या कर शव सड़क किनारे छोड़ दिया गया।
पुलिस ने CCTV फुटेज और स्थानीय स्तर पर जुटाई गई जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपियों ने कथित तौर पर मोबाइल फोन बंद कर दिए और अलग-अलग रास्तों से शिमला पहुंचे। अब पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
#JubbalMurderCase #JubbalNews #ShimlaPolice #ShimlaNews #HimachalCrime #HimachalPradesh #NepaliLabourer #CrimeNews #हिमाचलसमाचार #RozanaHimachal