मुरैना में कलेक्टर लोकेश कुमार जागिड़ के सख्त रुख के बाद लापरवाह चार शिक्षकों पर आज गुरुवार शाम कार्रवाई हुई है।शासकीय प्राथमिक विद्यालय धोंधा में 14 अक्टूबर को निरीक्षण के दौरान स्कूल बंद मिला। चार शिक्षक रामअवतार धाकड़, अवधेश राठौर, सीमा शाक्य और विनीता रावत अनुपस्थित पाए गए थे। जवाब न देने पर कलेक्टर ने इनकी दो-दो वेतनवृद्धि रोकने के आदेश जारी किए हैं।