होशंगाबाद नगर: अग्निहोत्री गार्डन के सामने नपा के अतिक्रमण दल ने की मनमानी, सड़क पर गाड़ी खड़ी कर चेतावनी देने का वीडियो हुआ वायरल
नर्मदापुरम के अग्निहोत्री गार्डन के सामने का एक विडियो शनिवार को दोपहर 3 बजे सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो नर्मदापुरम नगर पालिका परिषद के अतिक्रमण दल की मनमानी का है।प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार वाहन चालक ने बीच सड़क पर वाहन को खड़ा कर दिया और करीब आधे घंटे तक बीच सड़क पर गाड़ी में बैठे बैठे ही अतिक्रमण को हटाने की चेतावनी देने लगा।