होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम जिले में पराली जलाने पर रोक, अपर कलेक्टर डीके सिंह ने लगाया प्रतिबंध
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशों और पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि को ध्यान में रखते हुए नर्मदापुरम जिले में पराली जलाने पर रोक लगाई गई है शनिवार को 1 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक अपर कलेक्टर डी के सिंह ने जिले की संपूर्ण राजस्व सीमा में खेतों में पराली जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। आदेश के उल्लंघन पर जेल और रु5 हजार देना होगा।