होशंगाबाद नगर: जिला अस्पताल में समाजसेवी स्व. रमेशचंद्र अग्रवाल के जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान शिविर में डिप्टी कलेक्टर ने किया रक्तदान
नर्मदापुरम के जिला अस्पताल में वरिष्ठ समाजसेवी स्व. रमेशचंद्र अग्रवाल के 80वें जन्म दिवस के अवसर पर शनिवार को सुबह 10 बजे से ब्लड बैंक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदाताओ ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। शिविर में नर्मदापुरम डिप्टी कलेक्टर बबीता राठौर, सिविल सर्जन डॉक्टर सुनीता कामले सहित अन्य कई लोगों ने ब्लड डोनेट किया ताकि जरूरतमंदों की मदद हो सके।