होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम सांसद ने रेल मंत्री से मुलाकात कर बनखेड़ी स्टेशन पर सोमनाथ ट्रेन के ठहराव के लिए आभार व्यक्त किया
शनिवार को 7 बजे नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी के मीडिया प्रभारी से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को देर रात को सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने दिल्ली पहुंचकर यहां रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की इस दौरान सांसद ने बनखेड़ी रेलवे स्टेशन पर सोमनाथ ट्रेन के ठहराव के लिए रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया।संसदीय क्षेत्र से जुड़ी जबलपुर इंदौर लाइन पर चर्चा की।