बांसवाड़ा: गौरीशंकर उपाध्याय पार्क पहुंचे सभापति मुकेश रावत, स्वच्छता और व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश
बांसवाड़ा शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के संकल्प के साथ नगर परिषद सभापति मुकेश रावत ने कार्मिकों के साथ बुधवार को गौरीशंकर उपाध्याय पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्क की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए स्वच्छता, साफ-सफाई और रखरखाव को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण का उद्देश्य शहर के सार्वजनिक स्थलों को बेहतर बनाना तथा आमजन को