देवघर: श्रद्धालु सुबोध का कठिन संकल्प: 45 दिनों से घुटनों के बल बाबा धाम की यात्रा, 105 किमी कावड़ से भी मुश्किल
लखीसराय के रामचंद्रपुर निवासी सुबोध कुमार बाबा बैद्यनाथ के प्रति अपनी अनोखी भक्ति का परिचय दे रहे हैं। वह घुटनों के बल चलते हुए बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचने के संकल्प के साथ लगातार कांवरिया पथ पर आगे बढ़ रहे हैं ।सुबोध कुमार को इस यात्रा पर निकले करीब 45 दिन बिक चुके हैं घुटनों के बल चलने के कारण शुरुआती दौर में उनके घुटनों पर गंभीर जख्म भी हो गए।