हरसूद: सेंट स्टीफन कान्वेंट पब्लिक स्कूल की 12वीं की छात्रा ने प्रदेश में पाया सातवां स्थान
Harsud, Khandwa | Apr 15, 2026 बुधवार को घोषित हुए कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम में नया हरसूद छनेरा की सेंट स्टीफन कान्वेंट पब्लिक स्कूल की कक्षा 12वीं वाणिज्य संकाय की छात्रा जिया पिता रवि सिंह परिहार ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की वरीयता सूची में सातवां स्थान प्राप्त किया।