ओबरा: ओबरा विधायक डॉ. प्रकाश चंद्रा को शपथ समारोह का न्योता मिला, जताया आभार
07 मई 2026 को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित मंत्रिमंडल सदस्य के पद-शपथ समारोह में शामिल होने हेतु ओबरा विधायक डॉ. प्रकाश चंद्रा को राज्यपाल सचिवालय की ओर से आमंत्रण प्राप्त हुआ है। इस सम्मानजनक आमंत्रण के लिए उन्होंने हृदय से आभार व्यक्त किया। डॉ. प्रकाश चंद्रा ने कहा कि यह आमंत्रण न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे ओबरा क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।