सिधौली: अटरिया इलाके में खनन माफियाओं पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी मशीन सहित तीन ट्रॉलियों को किया ज़ब्त
जनपद के अटरिया इलाके में अवैध मिट्टी खनन करने वाले खनन माफिया पर पुलिस के द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है बताया जा रहा है कि रात के अंधेरे में मिट्टी खनन कर रही एक जैसी भी मशीन सहित तीन ट्रालियों को पुलिस के द्वारा जप्त करने के बाद थाने में खड़ा करवा दिया गया है पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।