अशोक नगर: जुगयाना मोहल्ला चंदेरी में शराबी युवक का आतंक,परिवार दहशत में, कार्रवाई न होने पर एसपी से लगाई गुहार
अशोकनगर के चंदेरी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शराबी युवक के आतंक से एक परिवार दहशत में जीने को मजबूर है। जुगयाना मोहल्ला निवासी रामचरण बरार ने शनिवार को दोपहर 2 बजे एसपी से शिकायत कर आरोप लगाया है कि मोहल्ले का एक युवक शराब के नशे में घर के बाहर गाली-गलौज करता है, दरवाजों पर लात मारता है और जान से मारने की धमकी देता है।