बिजनौर: बिजनौर थाना कोतवाली शहर के गांव झुड्डी में एक व्यक्ति की 3 लोगों ने पीटकर की हत्या
Bijnor, Bijnor | Aug 8, 2024 बिजनौर थाना कोतवाली शहर के गांव झुड्डी में एक व्यक्ति की तीन लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। गांव निवासी ब्लेकचंद को तीन लोग बुलाकर घर से ले गए थे। और बाद में उसका शव गांव में ही एक चोपले पर पड़ा मिला। घटना के बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल घटना के हर पहलू पर पुलिस जांच कर रही है।