बिजनौर: गांव भागुवाला के पास अज्ञात कार की टक्कर लगने से बाइक पर सवार एक युवती गंभीर रूप से घायल
Bijnor, Bijnor | Aug 8, 2024 बिजनौर के मंडावली थाना क्षेत्र में गांव भागूवाला के पास अज्ञात कार की टक्कर लगने से अपने भाई के साथ जा रही बाइक पर सवार एक युवती गिरकर घायल हो गई। बिजनौर के गांव अगरी पथरा निवासी निगम अपने भाई के साथ हरिद्वार जा रही थी। भागुवाला के पास अज्ञात कार ने टक्कर मार दी जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको जिला अस्पताल रेफर किया गया है।