आगामी 10 जून को एनडीए कार्यकर्ता सम्मान समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को जगदीशपुर प्रखंड के दलिपुर स्थित प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण योजना एवं विकास विभाग के मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा के प्रतिनिधि संजय यादव के नेतृत्व में एनडीए के प्रतिनिधिमंडल ने किया। निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
Jagdishpur, Bhojpur | Jun 3, 2026