उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार और राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार के चयनित नाम घोषित कर दिए हैं। तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए प्रदेश के 13 जिलों से एक-एक महिला का चयन किया गया है, जबकि 35 उत्कृष्ट आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। दोनों पुरस्कार 8 अगस्त को देहरादून में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में प्रदान किए जाएंगे। महिला सशक्तीकरण मंत्री रेखा आर्या ने चयनित महिलाओं को बधाई दी।