ओरमांझी: ओरमांझी के भगवान बिरसा जैविक उद्यान में शेरनी प्रियंका की हुई मौत
ओरमांझी स्थित भगवान बिरसा जैविक उद्यान में शेरनी प्रियंका की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गयी थी। जिसके बाद शेरनी प्रियंका को तुरंत इलाज के लिए उद्यान के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ओमप्रकाश साहु के पास ले जाया गया। लेकिन जांच के दौरान ही उसकी मौत हो गयी। गुरुवार शाम करीब सात बजे प्रियंका का पोस्टमॉर्टम किया गया।