अमदाबाद: अमदाबाद पीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने आशा कर्मियों और फैसिलिटरों की बैठक ली
अमदाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जयकुमार के अध्यक्षता में गुरुवार को करीब दो बजे आशा कर्मी व आशा फैसिलिटेटरों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजित होने वाली 10 फरवरी से फाइलेरिया कार्यक्रम एवं कृमि मुक्त कार्यक्रम तथा परिवार नियोजन अभियान से संबंधित चर्चा हुई। इस की जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जयकुमार ने दी है।