विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ प्रखंड प्रशासन ने अंधविश्वास के खिलाफ खोला मोर्चा, चौपाल लगाकर ग्रामीणों को किया जागरूक
विष्णुगढ़ प्रखंड प्रशासन ने अंधविश्वास के खिलाफ खोला मोर्चा, चौपाल लगाकर ग्रामीणों को किया जागरूक। बहुचर्चित मासूम हत्याकांड की गुत्थी सुलझते ही अफवाहों के बाजार पर विराम तो लगा, लेकिन इस घटना ने समाज के सामने कई कड़वे सच उजागर किए हैं। अंधविश्वास के मकड़जाल में फंसकर एक मां ने न केवल अपने पवित्र रिश्ते को कलंकित किया, बल्कि अनैतिक रिश्तों की हकीकत सामने आई।