बिसौली: बिसौली नगर में बाइक सवार युवक की रोडवेज बस से आमने-सामने की टक्कर में मौके पर हुई दर्दनाक मौत
बिसौली नगर में सोमवार को 9 बजे करीब फार्म ट्रैक्टर एजेंसी के पास यह भीषण हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार रोडवेज बस और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही बिसौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।