बयाना: बयाना में कांग्रेस ने खाली सिलेंडर लेकर प्रदर्शन किया, गैस कीमतों में कमी और आपूर्ति बढ़ाने की मांग की
बयाना में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने रविवार को पंचायत समिति कार्यालय के सामने घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों, किल्लत और कालाबाजारी के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खाली गैस सिलेंडर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।