सूरजगढ़: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बथान में घुसी, सूरजगढा थाना क्षेत्र के चननियां गांव में हुई घटना
शुक्रवार अपराह्न करीब 2 बजे लखीसराय सूरजगढा NH 80 पर चननियां गांव के समीप एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बथान में घुस गया. हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ. किर पर आधा दर्जन लोग सवार थे. जो बाल बाल बच गए. कार बथान में पशु शेड में रखें चारा मशीन से टकराकर रुक गई. जिससे चार मशीन टूट कर कार के अगले हिस्से में घंस गया. पुलिस ने मामले की जानकारी ली.