रामपुर: जालपुर गांव में मामूली बात को लेकर एक युवक को 6 से 7 लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर किया घायल, अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Mar 15, 2025 थाना टांडा क्षेत्र की जालपुर गांव में मामूली सी बात को लेकर एक युवक पर छह-सात लोगों ने धारदार हथियार से हमला करके युवक को घायल कर दिया है। युवक जिला अस्पताल में भर्ती है। घटना शनिवार की सुबह 9:00 बजे की बताई जा रही है । घटना के तुरंत बाद घायल युवक ने थाने में शिकायत की। थाने की पुलिस ने सामुदायिक केंद्र टांडा भेजा टांडा के डॉक्टरों ने जिला अस्पताल भेज दिया।