रामपुर: सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र में मारपीट के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Rampur, Rampur | Mar 14, 2025 शुक्रवार को रात ग्यारह बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाइंस में गंगापुर आवास विकास निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर के बाहर होली खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोसी युवक पटाखे छोड़ रहे थे। आरोप है कि मना करने पर विवाद हो गया और उन लोगों ने गाली गलौज व मारपीट की पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है।