मुरैना नगर: आमपुरा रोड के नाले में मिला युवक का शव, गोपालपुरा में फैली सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस
मुरैना के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गोपालपुरा स्थित आमपुरा रोड किनारे नाले में आज एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर सब इंस्पेक्टर अरुण कुशवाहा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव करीब एक दिन पुराना बताया जा रहा है।पानी में पड़े रहने से शव फूल गया था।पहचान न होने पर पुलिस ने शव को जिला शवगृह में रखवाकर मृतक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।