भिवानी: भिवानी में शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा ने टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित की
केंद्र सरकार द्वारा चलाए गए टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत क्षय रोग टीबी को पूरी तरह से मुक्त करने के उद्देश्य से प्रत्येक माह निक्षय दिवस मनाया जाता है। जिसके तहत टीबी से ग्रस्ति जरूरतमंद मरीजों को पोषण किट वितरित की जाती है, ताकि देश को टीबी मुक्त बनाया जा सकें।