रामपुर: प्रेम प्रसंग में युवक ने पुल से कूदकर जान देने की कोशिश की, बस की छत पर गिरा युवक, ज़िला अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Jun 27, 2025 शुक्रवार को शाम 5 बजे के आसपास मिली जानकारी के अनुसार रामपुर में प्रेम-प्रसंग का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक गाँव के युवक ने राम रहीम पुल से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। युवक का अपनी भाई की साली से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, लेकिन लड़की वालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। इसी बात से नाराज़ युवक ने यह कदम उठाया।