बेगूसराय: सिविल सर्जन ने सदर अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश
सिविल सर्जन डॉक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने बुधवार की शाम 5:00 बजे सदर अस्पताल अवस्थित पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कुपोषित बच्चों को फूड बास्केट दिया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि कुपोषण मुक्त बेगूसराय बनाना हमारी पहली प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि वैसे बच्चे जो कमजोर हैं उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्र में लाकर जांच कराएं.