बेगूसराय: नए साल के जश्न में सजा नौलखा मंदिर परिसर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
नए साल के जश्न में पूरे दिन नौलखा मंदिर परिसर डूबा रहा. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ते इंतजाम किए गए थे. शाम के 4:00 बजे से ही नौलखा मंदिर परिसर में घूमने वाले लोगों की भीड़ जमा होने लगी. पूरे मंदिर परिसर में सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस बल की तैनाती की गई थी. इस संबंध में मेयर पिंकी देवी ने बताया कि नए साल को लेकर पूरे मंदिर परिसर की साफ-सफाई की गई.