बेगूसराय: डीहा गांव में फायरिंग मामले में 1 व्यक्ति गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के डीहा गांव में दो पक्षों के विवाद में फायरिंग की घटना हुई. यह बातें एसपी मनीष ने बुधवार की शाम 04:00 बजे कही. इस संबंध में बताया जाता है कि डीहा गांव में दो पक्षों में विवाद हो रहा था, इसी दौरान एक पक्ष ने गोलीबारी करने लगा. इस घटना में डीहा गांव निवासी हरेराम चौधरी की पत्नी सबिता देवी को गोली लग गयी.