अधिप्राप्ति कार्य शनिवार सुबह 10 बजे शुरू हुआ। जिला सहकारिता पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिन्हा और नोडल पदाधिकारी मोहम्मद खिलाफत अंसारी ने खरीद का शुभारंभ किया। गवय पैक्स में दो किसानों से 113 क्विंटल तथा कैथमा पैक्स में एक किसान से 5 क्विंटल से अधिक धान खरीदा गया। कार्यक्रम में सहकारिता प्रसार पदाधिकारी रागिनी कुमारी, अजीत शर्मा, विश्वजीत कुमार सहित कई अधिकारी।