कर्मचारी सवा दो लाख व स्कूटर लेकर फरार
भीलवाड़ा गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक कर्मचारी अपने मालिक के 2 लाख 20 हजार रुपए नकद और स्कूटर लेकर फरार हो गया। कांचीपुरम निवासी कार्तिक मैलाना ने मामला दर्ज कराया। परिवादी ने बताया कि उनके यहां काम करने वाला शिवनगर निवासी कुंवरपाल सिंह तंवर उर्फ हैप्पी गत 22 मई की शाम को नकदी और स्कूटर लेकर बिना बताए कहीं चला गया। इसके बाद से ही आरोपी का मोबाइल बंद आ रहा। पीड़ित की शिकायत पर गांधीनगर थाना पुलिस ने चोरी की नीयत से वाहन व नकदी पार करने का मामला दर्ज कर लिया है।
#bhilwara #rajasthan #video #news