बिहार: समाहरणालय में एसपी कार्यालय में लगा जनता दरबार, 26 आवेदनों की समस्याएं सुनी गईं
Bihar, Nalanda | Dec 24, 2024 बिहार शरीफ के समाहरणालय स्थित एसपी ऑफिस में नालंदा के एसपी भारत सोनी ने मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे लगाया जनता दरबार 26 आवेदकों की सुनी समस्या। इस मौके पर नालंदा के एसपी भारत सोनी ने कहा एसपी ऑफिस में जनता दरबार लगाया गया।इसमें अलग-अलग थाना क्षेत्र से आए हुए 17 आवेदकों की समस्या को सुना गया और समस्या के निदान हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।