समस्तीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से 1,575 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्करों की तलाश जारी.
समस्तीपुर पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। इस दौरान रूपौली वनघरा टोला के पास एक ट्रक से 1,575 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने ट्रक को भी जब्त कर लिया है। इस मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद (संशोधित) अधिनियम, 2022 की धारा 30(ए) के तहत मुसरीघरारी थाना कांड संख्या 122/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
#Samastipur #SamastipurPolice #Musrigharari #LiquorSeizure #BiharPolice #CrimeNews #BiharNews #BreakingNews #ForeignLiquor #TruckSeized #StreamBihar #NewsUpdate #BiharProhibition #PoliceAction #समस्तीपुर #बिहार_समाचार #शराबतस्करी #ब्रेकिंगन्यूज #स्ट्रीमबिहार