विदिशा: मंडी में शनिवार शाम तक उपज की बंपर आवक, 8 दिन बाद खुली मंडी, रविवार को फिर अवकाश, 28227 क्विंटल जिंसों की आवक
करीब 8 दिन त्योहार और शासकीय अवकाश के बाद शनिवार को सुबह 9 बजे मंडी खुली मंडी में विदिशा के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के किसान अपनी उपज लेकर पहुंचे,शाम तक विभिन्न उपज की नीलामी और खरीदी का कार्य किया जाता रहा। मंडी समिति ने बताया कि शाम 6 बजे तक कुल 28227 क्विंटल विभिन्न जिंसों की आवक दर्ज की गई है,अकेले गेहूं की ही मात्रा 22871 क्विंटल रही।