बाढ़: ट्रेन से कटकर 16 वर्षीय लड़की की मौत, अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
Barh, Patna | Mar 7, 2026 बाढ़ के हरदास बिगहा से अपने घर लौटने के क्रम में एक लड़की की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना जीआरपी बख्तियारपुर को दी, जिसके बाद जीआरपी की पुलिस शव को कब्जे में लेकर लगभग 1 बजे बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लाई, जहां पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका की पहचान 16 वर्षीय अंजलि के रूप में हुई।