हुज़ूर: कोलार में पॉइजन एंटी एजिंग स्किन क्लीनिक के संचालक पर रेप का मामला दर्ज
Huzur, Bhopal | May 6, 2026 भोपाल के कोलार में बने पॉइजन एंटी एजिंग स्किन क्लीनिक के संचालक के खिलाफ रेप की एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर जयपुर की युवती को शादी करने का झांसा देकर उसके साथ रेप करने का आरोप है। चार महीने तक चली जांच के बाद महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बुधवार को एफआईआर दर्ज की। फिलहााल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है |